रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार/मुज़फ़्फ़रपुर
हिंदू सनातन को बचाना हमारा एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। हमलोग जाति व क्षेत्र के नाम पर टुकड़ों में बंटे हुए हैं। सनातन को जिंदा रखने के लिए हमें एकता के सूत्र में बंधना होगा। गांव-गांव में जाकर अमीर-गरीब सभी जाति बंधन से ऊपर उठकर एक साथ आरती करें। ये बातें गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। गन्नीपुर स्थित मॉडर्न उत्सव पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने लगातार 10 वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया। मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि नवरात्र में प्रकृति में एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। इसे आत्मसात कर लेने पर व्यक्ति का कायाकल्प हो जाता है। आयुर्वेद में माना गया है कि व्रत से पाचन प्रणाली ठीक होती है। महापौर निर्मला साहू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति व्रत-उपवास एक शुद्ध भावना के साथ रखता है। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी समेत ममता रानी, उदय शंकर सिंह, अनंत विजय, बबलू त्रिवेदी, वीरेंद्र कुमार, क्लब के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार, महामंत्री धनंजय कुमार, मनीष चौधरी, रोशन कुमार, दिनेश झा, राजीव कुमार, आदर्श कुमार, बबलू कुमार, अंजू रानी, सत्येंद्र कुमार सिंह, शंभू कुमार, विनोद कुमार, शुभेंद्र कुमार, रानू शंकर, अजय कुमार सिंह, सौरभ कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
बाइट:- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री(भाषण का अंश)




