रिपोर्ट- अमित कुमार!
आज पूरे देश मे महा अष्ठमी को धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर भी अष्ठमी मनाई जा रही है । इस अवसर पर विजय सिन्हा के आवास में भजन सह फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद , भाजपा नेता ऋतु राज सिन्हा सहित कई नेता पहुँचे ।
इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि आज महा अष्टमी माता गौरी का दिन है । जो जगत की जननी है । आदिशक्ति है और महादेव भी जिसकी स्तुति करते हैं । यही सृष्टि है । यही बृष्टि है । यही प्रकृति है । यही शक्ति है । यही मुक्ति की दात्री है और आज माता का पूरे मां भारती का संतान आराधना प्रार्थना उपवास और माता के शक्ति को जागृत करता है । जो शक्ति प्रदान कर नकारात्मक वातावरण को नकारात्मक असुर परवर्ती को समाप्त करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है । आज माता के जागरण और फलहार का कार्यक्रम हम लोग लोग रखे थे । सभी लोग आए हैं । इस नवरात्र की शुभकामना और माता सबको सुख शांति और समृद्धि ऊर्जा मां भारती के संतानों के बीच प्रदान करें यही प्रार्थना है ।
बाईट:—-विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम बिहार




