प्रमोद सीवान
सीवान-आज महाराजगंज के शहीद स्मारक परिसर में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा का केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने लोगों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के असत्य पर सत्य की विजय हुई है। केंद्रीय मंत्री ने मां दुर्गे की पूजा अर्चना कर लोगों की खुशहाली की कामना की इस मौके पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाइट सतीश चंद्र दुबे केन्द्रीय मंत्री




