रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
प्रशासन द्वारा निकाला जा रहा है फ्लेग मार्च हर हाल में सौहार्दपूर्ण एवं शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा कराना है संम्पन्न
ऐंकर– मधुबनी जिले में दुर्गा पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रही है। जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल पल के गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिला समाहरणालय कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 452 स्थानों पर 904 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिले भर में विभिन्न जगहों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसी तरह जयनगर अनुमंडल प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गयी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर है। असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। दुर्गा पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार,बीडीओ राजीव रंजन, सीओ कुमारी सुजाता, प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष कुमार,अपर थाना अध्यक्ष गोपाल कृष्णा,कमला बीपीओ के एसआई स्वाति त्यागी,एएसआई राकेश कुमार समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी,एसएसबी जवान शामिल थे।




