मोकामा आरपीएफ ने घर से भागे बच्चे को वापस घर पहुँचाया!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

मोकामा आर पी एफ़ द्वारा घर से भागे एक बच्चे को वापस घर पहुंचा दिया गया है।
दरअसल 12 वर्षीय सोनू गुस्से में घर से भाग निकला और रास्ता भूल गया था, भटकते हुये बच्चा राजेन्द्र सेतु पहुँच गया, वहीं पुलिस की नजर बच्चे पर पड़ी, पुलिस को बच्चे के हाव भाव से समझ मे आया कि शायद बच्चा माँ बाप से बिछड़ गया है या फिर रास्ता भटक गया है। आरक्षी प्रवीण कुमार पटेल ने जब प्यार से पूछताछ की तो बच्चे ने अपना नाम सोनू बताया और यह भी स्वीकारा की वो घर से भाग गया था और अब रास्ता भूल गया है।
बच्चे ने बताया कि वो काजीचक वार्ड नम्बर 24 थाना बाढ़ का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सुजीत पासवान है।
मोकामा आरपीएफ ने बाढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी तब उसकी माँ किंता देवी आई और इस तरह बच्चा एक बार फिर अपने माता पिता से मिल गया।
इधर परेशान माता पिता ने आरपीएफ मोकामा और तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का शुक्रिया अदा करते हुये नम आंखों से बच्चे को गले लगा लिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें