रिपोर्टर — मुकेश कुमार
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में खजौली विधानसभा से भा जा पा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बासोपट्टी में करीब 25 लाख से बने दो योजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक इच्छुक कोष मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजना से बासोपट्टी गुदरी बजार में करीब साढ़े चौदह लाख रुपए की लागत से बने खरंजा करण निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद बासोपट्टी बभन्दैय पुल के निकट करीब 10 लाख की लागत से नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बीडीओ अजीत कुमार, सीओ पूजा कुमारी, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, हरिश्चंद्र शर्मा, अशोक पासवान, जीवछ मंडल, राहुल चौधरी, पंकज साह, अजीत साह, कमल प्रधान, भुने पासवान, लालु मुरारका, दीपक पासवान सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गुदरी बजार में वर्षो से खरंजकरण की मांग की जा रही थी। उसे आज अपने कोष से निर्माण कराकर पुरा किया। अब यंहा बजार के दिन फुटपाट दुकानदारों को बजार लगाने में काफी सुविधा होगी। इसी तरह सामुदायिक भवन का निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। आने जाने वाले व अन्य लोग यंहा पर विश्राम कर सकते है।




