रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
शराब मामले में फरार चल रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर का पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुलदेलखंड का बद्री सहनी के रूप में बताया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध पिछले दिन 12 अप्रेल को शराब की खेप नेपाल से तस्करी कर लाते समय पुलिस को देख कर शराब छोड़ कर फरार हो जाने से संबंधित आरोप में प्राथमिकी कांड संख्या 58/ 24 दर्ज किया गया था। उसके बाद से गिरफ्तार किए गए बद्री सहनी लगातार फरार चल रहा था। वही गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यहां बताते चलें कि बिहार सरकार के द्वारा प्रदेश भर में शराब बंदी कानून लागू है। फिर भी शराब तस्कर कानून को लगातार चुनौती देने में लागा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे रोकने के प्रयास में सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रोज दर्जनों शराब तस्कर व कारोबारी पकड़े जा रहे हैं। फिर भी हजारों गिरफ्तारी के बाबजूद भी ये सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।




