:- रवि शंकर अमित!
बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस सेवा दल ने बड़ा कदम उठाया है। आज पटना के सदाकत आश्रम से बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा तैयार राहत सामग्री की गाड़ियों को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राहत सामग्री में बाढ़ पीड़ितों के लिए ज़रूरी सामान जैसे भोजन, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इस अवसर पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहती है और इस मुश्किल समय में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।




