गाँजा के साथ पूर्व मुखिया 4 सहियोगियों समेत गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ (गांजा) के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है,नवादा थानान्तर्गत 161 किलोग्राम गांजा के साथ 04 गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार,जिसमें एक तस्कर पूर्व मुखिया भी है,उक्त बातें भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाता से कहीं,उन्होंने बताया कि नवादा थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन नं0-BR 03GA 2974 से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा आरा आ रही है, जो चंदवा के रास्ते फोरलेन के तरफ जाने वाला है, और पिकअप वाहन के आगे-आगे लाइनर के रूप में स्कॉर्पियो वाहन नं0- BR 03PA 3117 चल रहा है,उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु दंडाधिकारी के साथ दोनों वाहन के आने का इंतजार किया गया, जिसके पश्चात् दोनों वाहन दोपहर में करीब 02 बजे बाजार समिति होते हुए पश्चिमी रेलवे ओवर ब्रिज के रास्ते चंदवा की ओर जाते समय पुल से करीब 200 मीटर आगे घेराबंदी कर रोका गया, जिसके पश्चात् पिकअप वाहन की तलाशी उपरांत पिकअप वाहन के डल्ला के निचे तहखाना बना हुआ पाया गया, इस संबंध में नवादा थाना कांड सं0-734/24 दर्ज किया गया, जिसमें 153 पैकेट कुल वजन-161 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया

धारा-25(b)(ii) (c)/22(c)/25/29 NDPS Act में प्राथमिकी दर्ज किया गया है

Join us on:

Leave a Comment