सासाराम में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि वर्मा!

बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार एक यात्री की मौत

खबर सासाराम से है। जहां नोखा थाना क्षेत्र के पेनार के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 13 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में बेतिया के जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित भी शामिल है। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान कृष्ण राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र के कर्मकिला गांव का निवासी थे। बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस सासाराम से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान जख्नी पुल से आगे पेनार गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बता दे की घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायलों में जिनकी स्थिति नाजुक है, उन्हें वाराणसी भेजा जा रहा है। अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन, उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर खुद घायलों की देखने कर रहे हैं।

बाइट — छोटू सोनी (प्रति)

बाइट — विश्वनाथ पासवान (पुलिसकर्मी)

Join us on:

Leave a Comment