रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। बीती देर रात नगर थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह के समीप दो मकान से भारी मात्रा में पशु हड्डी और पशु चमड़ा मिलने के बाद पुलिस -प्रशासश अलर्ट पर है।सभी मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।हर जगहों पर दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में एसएसबी और जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।छोटी दरगाह पर खूद डीएम मिथलेश मिश्र, एसडीपीओ शिवम कुमार, एसडीएम चंदन कुमार समेत कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि छोटी दरगाह के समीप दो मकानों से भारी मात्रा में अवैध तरीके से पशु हड्डी और चमड़े का तस्करी की जा रही है। जिसके बाद मौके पर एसडीपीओ और एसडीएम एवं काफी संख्या में पहुंचकर जब्त किया। फिलहाल दस लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। एफएसएल टीम के द्वारा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किस पशु की हड्डी और चमड़ा है।एसडीपीओ ने बताया कि अवैध तरीके से इस धंधे में शामिल दस लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही मौके पर पहुंचे डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि स्थिति सामान्य है,जो भी इस धंधे में शामिल हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बहाल रहे इसको लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील है कि लोग शांति व्यवस्था कायम रखे।जिला प्रशासन अपना काम कर रही है।
बाइट – शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय।
बाइट – मिथलेश मिश्र, डीएम, लखीसराय।




