राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

देवघर। राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पंचायत भवन, महजोरी में किया गया। इस अवसर पर ग्रामपंचायत के मुखिया, सुधीर मण्डल और पंचायत सचिव, विजय कुमार पाण्डेय ने उनके आदर्शों की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन उद्यान मित्र, दिलीप कुमार तिवारी ने की ।
पांच दिवसीय उद्यानिकी और मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान हुई इस कार्यक्रम में गांधीजी के भजन रघुपति राघव राजा राम, पति तपावन सीताराम…… भजन सभी ने गया।
प्रशिक्षण में बीजामृत, जैविक खाद और जैविक खेती के साथ नर्सरी विकास पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान समूह चर्चा और समूह लीडर द्वारा चर्चा की प्रस्तुति की गई। मरगोमुण्डा, सातवां, देवघर, सोनारायथारी, कालोनी, मधुपुर, देवीपुर, मोहनपुर, पालोजोरी आदि प्रखण्डो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment