एम्स निर्माण में हो रहे देरी को लेकर “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन !

SHARE:

धर्मेंद्र पांडे

मंत्रोच्चार के साथ अपना यज्ञ के साथ हवन किया और अपना विरोध जताया।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाए जाने को मंजूरी देकर बिहार के लोगों को तोहफा दिया था। मोदी कैबिनेट के इस फैसले के बाद ही बिहार में पटना के बाद दूसरा AIIMS बनने का रास्ता साफ हो गया था। बताया गया दरभंगा एम्स 750 बेड का होगा और इसे बनाने में 1264 करोड़ रुपए खर्च होंगे। AIIMS में अगल अलग Faculty और Non-Faculty पोस्टों पर लगभग 3000 लोगों को सीधे तौर पर नौकरी मिलेगी. इसके अलावा, नए एम्‍स के आसपास बनने वाले शॉपिंग सेंटर, कैन्‍टीन जैसी सुविधाओं और सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

दरभंगा एम्स का घोषणा हो गया है परंतु लंबे समय बाद भी शिलान्यास अभी तक क्यों नही ? सरकार, नेता और पार्टीयां बार बार घोषणाएं करती है लेकिन अबतक कोई अपडेट नहीं है। इसलिए MSU ने आज उन जनप्रतिनिधयों के साथ डबल इंजन की सरकार को सद्बुद्धि हो और जल्द कार्य सुरु हो जिसको लेकर “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment