अभिषेक कुमार

गया- शहर के आजाद पार्क में पर्वत पुरूष दशरथ मांझी के 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जिस तरह से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आक्रमण करें तो यह अच्छा नही है। जब वहाँ के राष्ट्रपति भारत आए है तो कहा है कि अगर हम वहाँ रहते तो काफी खून खराबा होता। इसलिए हम यहाँ आए है चुकी वे शांतिप्रिय इंसान है। किसी देश की भूमि पर कब्जा करना भारतीय राष्ट्रीय नीति के खिलाफ है।वही उन्होंने कहा कि भारत में आतंकी गतिविधियों में चीन भी सम्मिलित है ,पाकिस्तान बाहरी शक्तियों का इस्तेमाल कर रही है।




