धीरज शर्मा भागलपुर!

पीरपैंती:इन दिनों बाढ़ की विभीषिका दिनोंदिन गहराता जा रही है गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल गया है वही लगातार जल स्तर में वृद्धि से गंगा रौद्र रूप धारण कर भागलपुर जिले में बाढ़ की विभीषिका को बढ़ा दिया है. लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इसी क्रम में एक बड़ी खबर पीरपैंती प्रखंड के रानी दियारा क्षेत्र से आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा में नाव पलटने के कारण 4 लोग लापता हो गए हैं. नाव में कुल 15 लोग सवार थे. मवेशियों के लिए चारा लाने जाने के क्रम में नाव गंगा की तेज धरा में फंस गई और डूब गई. एक अन्य नाव की सहायता से 11 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. वहीं, लापता लोगों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लापता लोगों में रानी दियारा के निवासी राम मंडल के दो पुत्रों के साथ उनका एक भांजा भी शामिल है. इन तीनों के अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है.खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँच चुकी थी.




