रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी के मधेपुरा में कोसी का रोद्र रुप हजारों लोग प्रभावित मौके पर पहुंचे जिला पदाधिकारी
मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित कोसी के पेट में बसे बासीपट्टी और गढ़ ग्राम पंचायत के लोगों को कोसी के रौद्र रूप का कहर कल से लगातार प्रभावित कर रखा है। कोसी में आई भीषण बाढ़ की चपेट में यहां के हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। सैकड़ो लोगों के घर कोसी के बाढ़ में डूब गया हैं और लोग किसी तरह से अपने जान बचाकर घर छोड़कर बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं।
वहीं जिला प्रशासन ने भी अपने रेस्क्यू टीम के द्वारा रेस्क्यू चला रखा है। जो बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकलने में लगी हुई है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौड़ा के दौरान बताया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कम्युनिटी किचन चलाई जा रही है। लोगो को सुरक्षित स्थान पर लाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पॉलिथीन सीट्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हर तरीके से अधिकारियों को नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। कहीं से भी किसी भी प्रकार की लोगों को कोई कठिनाई ना हो उस को लेकर पर ध्यान दिया जाएगा रहा है।