विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओं से जदयू महासचिव मनीष वर्मा ले रहे हैँ फीडबैक!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

विधानसभा चुनाव में भले ही एक साल बचा हैं, लेकिन इसको लेकर अब तैयारी शुरू हो गई हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी अब चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओ का फीडबैक लेना शुरू कर दिया हैं. जदयू ने इसके लिए कार्यकर्त्ता समागम की शुरुआत की हैं. मुजफ्फरपुर में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की, इसके बाद अन्य जिलो में भी कार्यकर्त्ता समागम किया जाएगा.

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने जदयू के पुराने मेंबर समता पार्टी के सदस्यों को सम्मानित किया और फिर मंच से सम्बोधन करते हुए सीएम नीतीश को और मजबूत बनाने की बात कही. उन्होने कहा कि पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के नेता और कार्यकर्त्ताओ से फीडबैक लिया जा रहा हैं. वहीं इस दौरान जदयू नेता मनीष वर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि अधिकारी जदयू कार्यकर्त्ता को सम्मान दे, अगर कोई किसी काम से जाता हैं तो उसका काम जरूर कराए.

वहीं मनीष वर्मा ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि किसी पर टिपण्णी नहीं करूँगा, लेकिन सीएम नीतीश ऐसे नेता हैं, जिनके दामन में एक भी दाग़ नहीं. कोई प्रूव कर दे कि नीतीश में कोई दाग़ हैं. इतने वर्षो से बिहार के सीएम हैं लेकिन आज तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया. जिनके घर से भ्रष्टाचार की नदी बहती हैं, जहाँ से भ्रष्टाचार का उदगम हो, वो लोग आज सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. वहीं सीएम के रिटायरमेन्ट को लेकर कहा कि आज बिहार की जनता समझ गई हैं कि जब तक सीएम नीतीश हैं बिहार सुरक्षित हैं.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें