रिपोर्ट- अमित कुमार!
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अशोक चौधरी का बड़ा बयान – “2025 में महागठबंधन की स्थिति 2010 से भी बुरी होगी”
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है, और उनका प्रयास रहेगा कि वे इस भरोसे पर खरे उतरें। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह ट्वीट का असर है, तो उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीति में छोटी-छोटी बातों का असर नहीं होता। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा ने उन्हें फोन कर इस पद की सूचना दी थी, और यह उनके लिए एक भावुक पल है।
झारखंड चुनाव को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बातचीत चल रही है, और जब कोई फैसला होगा तो मीडिया को जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि 2025 में महागठबंधन की स्थिति 2010 से भी बुरी होगी।
जातिगत मुद्दों पर भी अशोक चौधरी ने जीतन राम मांझी का बचाव किया और कहा कि किसी को जाति के आधार पर टारगेट नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा विदेश में देश को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने असहमति जताते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर देश की बात नहीं करनी चाहिए।




