अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा!

SHARE:

आलोक कुमार झा!(संवाददाता, अंतर्राष्ट्रीय मामले)

तालिबान ने लिया पूरे देश को नियंत्रण में!

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पूरी दुनिया में हड़कंप !

🇦🇫 💥🔥अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद अब तालिबान ने पूरे देश को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस बीच तालिबान के आकाओं ने भरोसा दिलाया है कि वह काबुल में हिंसा को अंजाम नहीं देंगे और शांतिप्रिय तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है, इसी क्रम में आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में चर्चा होने जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी।गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से तालिबान तेजी से देश के अहम शहरों को अपने नियंत्रण में लेने लगा था। काबुल तक पहुंचने में तालिबान को ज्यादा समय नहीं लगा । देर रात विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन को भी अपनी कब्जे में ले लिया। अफगान में उपजे हालात पर अब UNSC में अहम बैठक होने जा रही है। परिषद में भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर यह दूसरी बैठक है।

Join us on:

Leave a Comment