फहराते समय टूट कर जमीन पर गिरा राष्ट्रीय ध्वज!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के केसरिया में
75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर में परामर्शी समिति के अध्यक्ष रेणु कुमारी साह व BDO आभा कुमारी के संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के समय राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी टूट कर जमीन पर गिर गई।और इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को पाईप में नुचे ही खोल कर पाईप के सहारे ऊपर टांग दिया गया।फिर भी एक बहुत बड़ी चूक हो गई। तिरंगें को लहराते समय रस्सी को पाईप से बांधना भूल गये।और ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान हुआ।और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोग हर्षोल्लास पूर्वक राष्ट्रीय पर्व को मनाते हुए दूसरे संस्थान पर चल दिए।इसे भूल कहे या फिर जान बूझकर भूल करना भी कह सकते हैं।लिहाजा झंडोत्तोलन के पूर्व 24 घंटे का समय हर पदाधिकारी को मिलता है इसमे अपने राष्ट्रीय ध्वज को दूरुस्त करने का। बावजूद इसके केसरिया में हर ध्वजारोहन के समय कहीं ना कहीं चूक हो ही जाती है।जो कहीं ना कहीं प्रशासन की चूक है।तिरंगा टूट कर गिरने की खबर पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में स्थानीय BDO आभा कुमारी से उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल लगाया गया लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया। ध्वजारोहन के समय थानाध्यक्ष रोहित कुमार,सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा, भाजपा नेता विजय जयसवाल,जदयू नेता वशील अहमद खां,नगर पैक्स अध्यक्ष विशूराज सिंह, कांग्रेस नेता प्रफूल्ल कुंअर,नगर उप मुख्य पार्षद रौशन कुमार,शिक्षक संघ के नेता सीताराम यादव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment