14 लाख रुपए की लागत से निर्मित सरकार का जिला पार्षद ने फीता काट कर किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 09 परौल गांव में ओलार चौक से मुसहरी टोला जाने वाली नवनिर्मित सरक का जिला पार्षद अलका झा ने फीता काट कर उदघाटन किया। उक्त सरक का निर्माण 15 वीं वित आयोग के मद से 335 फिट में 14 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित जिला पार्षद अलका झा के साथ ही आगत सभी अतिथियों का पंचांग गमछा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा उक्त सरक परौल से एकतारा गांव को जोड़ती है। जो दोनों गांव एक पंचायत में होने के बाबजूद दो अलग अलग गांव है। जो भोगो लीक रुप से विपरीत दिशा में है। दोनों गांवों को जोड़ने में ये सरक काफी कारगर साबित होगा। लंम्बी दूरी का सरक निर्माण करा पाना पंचायती राज विभाग से करा पाना संभव नहीं है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों के आग्रह पर हमने पहले फेज में 335 फीट में पी सी सी सरक का निर्माण कार्य कराया है। दूसरे फेज में इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक 200 से 250 फीट सरक एवं नाला निर्माण का कार्य कर लिया जाएगा। जिला परिषद सदस्य ने किए गए कार्यों को लेकर कहा है कि 23 वर्षों में परोल पंचायत के अंदर पंचायती राज व्यवस्था में पहला सरकार सहित नाला निर्माण कार्य करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जो अपने आप में गर्व की बात है। आगे जिला पार्षद ने कहा है कि अबतक अपने कार्यक्षेत्र के सातों पंचायतों में उनके द्वारा कुल 1 करोड़ 58 लाख 70 हजार रुपए से विभिन्न विकास कार्य को पूरा किया गया है। जिस में परौल पंचायत में 46 लाख रुपए, परजुआर पंचायत में 42 लाख रुपए, अरेर उत्तरी पंचायत में 20 लाख रुपए, नागदह बलाइन पंचायत में 33 लाख रुपए, ढंगा पंचायत में 7 लाख रुपए एवं कपसीया पंचायत में 15 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।इस मौके पर परसौल पंचायत के पूर्व मुखिया लाल नारायण सिंह, पंचायत समिति सदस्य अशोक राम, मदन झा, फुल सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, अखलेश मिश्र, राजू झा, सरोज सिंह, डॉक्टर नूनू ललन, रामचंद्र यादव, अनिल यादव,सुंदर कान्त मिश्र, मुकेश झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment