संवाददाता :- विकास कुमार!
डीलर की दबंगई। अनाज लेने गए लाभुक मां बेटे को डंडे से पीटकर किया जख्मी। दोनो जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां आज रविवार को जनवितरण प्रणाली के दबंग डीलर 35 वर्षिय लाभुक महिला की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दिया,जब बेटे ने मां को बचाने का किया प्रयास तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दिया।जिससे मां और बेटे दोनो जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजन दोनो जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहाँ दोनो जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के बैजनाथपुर थानां क्षेत्र के खजूरी गांव न 7 कि बतायी जा रही है।
बतातें चलें की जख्मी की पहचान पति बिजेंद्र पंडित की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है वहीं पुत्र की पहचान नंदन कुमार के रूप में हुई है।आज दोनो मां बेटा डीलर कैलाश यादव के यहाँ अनाज के लिए गया था।जहां डीलर के द्वारा अनाज नहीं दिया गया इसी को लेकर दोनो में विवाद हुआ।और डीलर ने लाभुक महिला को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया जब बेटे ने अपनी मां को बचाने गया तो उसपर भी लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया।अभी दोनो जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती है।