बिजली कुप्रबंधन के कारण झुलते तार के चपेट में आने से महिला की गई जान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी गांव भागे चौक के निकट बिजली प्रबाहीत नीचे झूलते नंगे तार के चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतिका बाजार कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान काफी नीचे झुल रहे बिजली का करंट प्रवाहित तार से महिला की हाथ जा सटा और महिला को चपेट में ले लिया। जब तक लोग इस बात को समझ पाते और मौके पर पहूंच पाते तब तक महिला की मृत्यु हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय सुशीला देवी, पति रामवृक्ष शर्मा, गांव परसौनी, थाना पतौना के रूप में किया गया है। महिला के पांच संतान में एक पूत्र व चार पूत्री है। चारों पूत्री की शादी अभी नहीं हुई है। जब की पूत्र शादी शुदा है। वही पति रामवृक्ष शर्मा प्रदेश में रह कर मेहनत मजदूरी करता है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पतौना थाना पुलिस के साथ ही बिजली विभाग के पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहूंच कर शव को कब्जे में लेते हुए घटना स्थल का मुआयना किया और आबस्यक कागजी प्रक्रिया पुरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम के लिए शव के साथ आए मृतिका के ससुर रामरतन शर्मा ने बताया है कि उनकी पूत्रवधू रविवार के पर्व को लेकर बाजार से फल एवं जरूरत के अन्य सामान खरीद कर बधार के रास्ते घर वापस आ रही थी। इसी दौरान घर के नजदीक जैसे ही पहुंची की बांस के सहारे काफी नीचे से किए जा रहे बिजली के नंगे तार से हाथ स्पर्श हो गया और वे जमीन पर गिर गई, बिजली के नंगे तार ने मृतिका के पाव में लिपट गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर जैसे ही परिजन को जानकारी मिली घर में कोहराम मच गया। रो रो कर सभी का बूरा हाल हो रहा है। लोगों ने घटना की जानकारी परदेश में रह रहे मृतिका के पत्नी को दे दी है।

Join us on:

Leave a Comment