रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी में लेट्स इंस्पायर बिहार सेमिनार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि आईजी आईपीएस विकाश वैभव रहे। मधुबनी पहूंचने पर श्री वैभव का मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग डोपटा से सम्मानित किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार के जरिए बिहार के युवाओं को बिहारी अस्मिता की याद दिलाते हुए अपना, अपनों का एवं बिहार का भविष्य सुधारने के लिए प्रेरित किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार के जरिए युवाओं को जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।अपने कर्तव्य और कर्मों के बूते, बिहार की पुलिसिंग में खासा नाम अर्जित करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की चर्चा, अब देश स्तर पर हो रही है। बेहद शालीन, शौम्य, सरल, सहज, मृदुल और मिलनसार स्वभाव के विकास वैभव ने बिहार में बड़े बदलाव का शंखनाद किया है। गौरतलब हो कि बिहार के इस बहुचर्चित आईपीएस अवकाश प्राप्त अधिकारी विकास वैभव ने एक नई मुहिम का आगाज किया है और इस मुहिम को आसमानी फलक देने के लिए वे बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा भी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें सही राह दिखाने के लिए, एक बड़ा संकल्प लिया है। विकास वैभव लेट्स इंस्पायर’ बिहार नाम से एक महा अभियान चला रहे हैं।
आईपीएस विकास वैभव ने शिक्षा के प्रति युवाओं को मोटिवेट करने व उद्यमिता, शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अभियान को शुरू किया है। मधुबनी आगमन के दौरान विकास वैभव ने कहा कि बचपन से ही वे बड़े आशावादी रहे हैं। जब भी वे किसी समस्या को देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि समस्या में सकरात्मक परिवर्तन हो सकता है। अगर आपकी सोच ईमानदार हो और मजबूत ईच्छाशक्ति हो, तो कुछ भी संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अगर हम प्रेरित करें, तो कुछ भी असम्भव नहीं है। जीवन के हर विशिष्ट और महत्वपूर्ण क्षेत्र में, नैसर्गिक परिवर्तन संभव है। आगे श्री वैभव ने कहा कि इस मुहिम के माध्यम से शिक्षा, समता और सही मुकाम और वैभव दिलाना है। उद्यमिता पर मनुष्य के जीवन का सारा निर्भर करता है। इसके लिए युवाओं को शिक्षित होना शौर्य, मूलता और प्रासंगिकता की बहुत जरुरी है। मधुबनी में उन्होंने रीजनल सेंटर पब्लिक स्कूल मे महिलाओं को संबोधित किया, मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में युवाओं के साथ जन संवाद किया। मंच पर उनके साथ उपस्थित थे शिक्षाविद डॉक्टर आर एस पांडे, प्राचार्य मनोज झा, डॉ कैलाश भारद्वाज, डॉक्टर भारती झा, डॉक्टर उदय भूषण निराला, राजू झा, प्रत्यूष परिमल एवं अन्य कई लोग।




