रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना कांकरबाग (RCK) द्वारा सावन के मौसम की रौनक और उत्साह को मनाने के लिए ‘हरियाली दुपहरिया’ शीर्षक से एक रंगारंग दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटेरियन, रोटरैक्टर्स और अन्य सम्मानित अतिथियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रेसिडेंट रोटेरियन राज किशोर सिंह के स्वागत भाषण एवं राष्ट्रीय गान से आज के कार्यक्रम के शुरुआत की घोसणा की गयी।
मंच संचालन Convenor पी पी रोटेरियन मधु प्रकाश ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रोटेरियन एवं लोक गायिका किरण कुमारी द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई, जिसने दिन के लिए एक पवित्र और सकारात्मक माहौल बना दिया। इस अवसर पर सावन थीम पर आधारित कई इंटरैक्टिव खेल और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विशेष रूप से तैयार किया गया हाउजी और रोमांचक कपल गेम्स शामिल थे, जिनसे उपस्थित लोगों को बहुत आनंद आया।
दोपहर का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक बोनांजा था, जिसमें रोटरी क्लब और रोटरैक्ट क्लब के प्रतिभाशाली सदस्यों द्वारा सजीव संगीत और नृत्य प्रदर्शन किया गया। सावन की पारंपरिक थीम को ड्रेस और कैटवॉक प्रतियोगिता के माध्यम से खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगीन परिधान पहनकर इस मौसम की भावना को विशेष बना दिया।प्रश्न-उत्तर सत्र ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ जोड़े रखा। कार्यक्रम में **मिस्टर आरसीके राजा रोटेरियन राज किशोर सिंह और **मिसेज़ आरसीके रानी पीडीसी रोटेरियन डा दीप्ति सहाय, चयन के लिए भी एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस कार्यक्रम में क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें शामिल रोटेरियन डॉ. सुजीत कुमार, पीडीजी रोटेरियन डॉ. राकेश �




