इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को महिला विकास मंच की सदस्यों ने बाँधी राखी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के जयनगर में भाई-बहन के बीच का पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इंडो-नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 48 वीं बटालियन के जवानो एवं पुलिस पदाधिकारियों को महिला विकास मंच, मधुबनी की अध्यक्षा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में संस्था की सदस्यों के द्वारा जयनगर स्थित भारत नेपाल बॉर्डर पर जा कर जवानों एवं अधिकारियों के कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तो बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों, जवानों के द्वारा महिला विकास मंच की सदस्यों और संस्था की बहनों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं अधिकारियों ने महिला विकास मंच मधुबनी के द्वारा किए जा रहे कार्य का भी प्रशंसा किया। इस मौके पर महिला विकास मंच के सदस्यों के द्वारा एस एस बी के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बहनों ने अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी और वृक्ष प्रदान किए। इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात जवान और अधिकारी जो अपने घर परिवार को छोड़कर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के सच्चे रक्षक बन कर सिमा पर डटे एवं खड़े रहते हैं। वही हम सभी की रक्षा करते आ रहे हैं। पर्व त्योहार के दिन घर से दूर रहकर अपना कर्तव्य पथ पर डटे रहते हैं। जिन के लिए अपना कार्य क्षेत्र ही उनका घर और समाज है। ऐसे में अपने बिर भाइयों को भाई बहन का पवित्र रक्षा पर्व रक्षा बंधन में बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बाँध रक्षा का वचन लेती है। इंडो नेपाल सीमा पर महिला विकास मंच की सदस्यों ने सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधकर एक बहन का कर्तव्य पूरा किया और सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। वहां उपस्थित हमारे देश के सशस्त्र सीमा बल के जवानों अधिकारियों को राखी बांध रक्षा बंधन का पर्व मनाया।देश के जवानों और ड्यूटी में तैनात बहनों को तिलक लगा कर राखी बांधी, राखी बांधने के रश्म के साथ मिठाइयां खिलाई और मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार सम्मानित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा भेंट किया गया। मौके पर उपस्थित महिला विकास मंच कोर कमेटी एवं रोटी बैंक जयनगर के साथ मीडिया के लोग भी उपस्थित थें।

Leave a Comment

और पढ़ें