रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल 48 वी वाहिनी जयनगर के जवानों ने भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरे उत्साह व सान के साथ फहराया तिरंगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे एस एस बी कैम्प में जवानों एवं अधिकारियों के उपस्थित में पुरे भव्यता के साथ प्रारंभ किया गया। जहां सशस्त्र सीमा वल के कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी ने तिरंगा ध्वजारोहण किए। जिसके बाद जवानों एवं अधिकारियों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी और राष्ट्र गान गाया। इस मौके पर गोविन्द सिंह भंडारी, कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल 48 वी वाहिनी ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। जवानों को देश की सुरक्षा और सेबा को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी ने राष्ट्र ध्वज फहराए जाने के महत्व, राष्ट्र गान गाए जाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दिया। वही बरे ही आकर्षक रूप में सशस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी को लेकर जवानों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सशस्त्र सीमा बल 48 वी वाहिनी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमे उन वीर सैनिकों का याद दिलाता है। जिन्होंने अपने जान की बाजी लगा कर हमें आजादी दिलाई। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम उनके कुर्बानियों को ना भूलें और मात्रभूमि के सेवा में सदा तत्पर रहें। समारोह का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्र गान के साथ हुई। कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित सभी जवानों, अधिकारीयों एवं लोगों ने एक दुसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने को लेकर शपथ ली।




