रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
- लखीसराय।शहर के विधापीठ चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत काफी संख्या में जिले के बीजेपी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा आज विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ होते हुए हलसी प्रखंड, सूर्यगढ़ा के अंबेडकर चौक और बड़हिया लोहिया चौक तक निकाली जाएगी।इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक पीएम मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा जिले में आज लखीसराय शहर, हलसी, सूर्यगढ़ा और बड़हिया प्रखंड में निकाली जा रही है। जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्वेश्य है कि ये यात्रा वैसे विचारधारा को चुनौती देगी जो भारत तेरे टुकड़े होगे,ईशा अल्लाह,ईशा अल्लाह का नारा भारत की धरती पर लगाते हैं। वैसे देश विरोधी तत्वों को इसी भारत की धरती पर इसी विचारधारा के तहत दफन करने का काम करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हर भारतीय का मान है, सम्मान है, स्वाभिमान है और इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को जोड़कर, भारतियों को जोड़कर एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प को साकार करना है।यह अभियान राष्ट्रवाद की जरूरत है। बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित कई देशों में लोकतंत्र को समाप्त किया गया, लोकतंत्र के हत्यारे बाहर के वातावरण से देश को कमजोर करना चाहते हैं , राजनीतिक अस्थिरता लाना चाहते हैं। इसलिए राष्ट्रवाद को मजबूत करना, लोगों को मजबूत करना हम सब जवाबदेही , इसलिए तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार।
बाइट – दीपक कुमार, बीजेपी, जिलाध्यक्ष, लखीसराय।