सखी सावन मिलन अभिनंदन समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- डॉ. दिलीप जायसवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर शर्मा!

पटना, 11 अगस्त । पटना के होटल अप्सरा, कदमकुंआ में आज सखी सावन मिलन अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, भाजपा प्रदेश के महामंत्री राजेश वर्मा और ललन कुमार मंडल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के प्रतियोगिता एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस साल का सावन क्वीन मेनका सिंह बनी।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज के कार्यक्रम में संगीता गुप्ता , माधुरी सिंह, मेनका सिंह, नीलम सिंह, रानी गुप्ता, शशि सिंह , माला सिन्हा, आशा सिन्हा, कंचन सिंह, वंदना सिन्हा, बिन्नी सिंह, कुमारी वीणा , नेहा निश्चल, रेनू गुप्ता, अंजना त्रिपाठी सहित सैकड़ो महिलाए उपस्थित रही। महिलाएं सावन की गीतों पर झूमती नजर आई।

कार्यक्रम की संजोजिका श्वेता श्रीवास्तव और सह संयोजिका अनामिका सिंह थी।

Leave a Comment

और पढ़ें