रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
घायल सह चालक का हालत नाजुक, मौके पर पहुंची पुलिस
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित एन एच 227 पर एफ सी आई उमगांव से अनाज लेकर जा रही एक पिकअप दुर्गापट्टी व पिपरौन के बीच पलट गई। पिकअप पलटने के बाद दुर्घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार उमगांव एफसीआई गोदाम से पिकअप अनाज लेकर कमतौल कपिलदेव यादव नाम के विक्रेता के यहां जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि पिकअप तेज रफ्तार से उमगांव की दिशा से फुलहर के तरफ जा रही थी। चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण पिकअप पलटी मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वही उप चालक को गंभीर चोटे आने की बात बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल का हालत नाजुक बताई गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के एसआई सीमा कुमारी व डायल 112 पुलिस के पीटीसी अभिषेक आनंद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया। जिसके बाद पुलिस ने अनाज को दुर्घटना ग्रस्त वाहन से अनलोड कोरबा कर एवं बोरे का गिनती करवा कर बगल में सुरक्षित रखवा दिया। वही दुर्घटना ग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।




