शंखनाद : सुपर फोर्टी में देश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

1 जयशंकर राज्यसभा में बोले:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले हुए,यह चिंता की बात;हम ढाका प्रशासन के संपर्क में,सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा

2 राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि 19 हजार भारतीय बांग्लादेश में मौजूद हैं,उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह ढाका की सेना के संपर्क में हैं

3 संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन,विदेश मंत्री बांग्लादेश पर बोले; I.N.D.I.A ब्लॉक ने बीमा से GST हटाने के लिए प्रदर्शन किया

4 देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता,लाल कृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत,अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

5 राहुल गांधी को सुल्तानपुर के मोची ने भेजा जूता,राहुल ने कहा:आपने बहुत सुंदर जूते भेजे हैं;5 मिनट तक बातचीत की

6 फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध का मामला,CJI चंद्रचूड़ बोले:सुनवाई होगी

7 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी चक्रव्यूह बनाने दिल्ली पहुंचे उद्धव ठाकरे,कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

8 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 5 विधायकों का टिकट काटेगी,विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी;सीट बंटवारे पर आज होगी MVA की मीटिंग

9 वायनाड लैंडस्लाइड,मौत का आंकड़ा 402 पहुंचा,सर्च ऑपरेशन का आज 8वां दिन,180 अब भी लापता;6 दिन बाद मालिक से मिला डॉग

10 ओलिंपिक में भारत-जर्मनी हॉकी सेमीफाइनल आज,जीते तो 40 साल बाद फाइनल में पहुचेंगे,हरमनप्रीत टॉप गोल स्कोरर बन सकते हैं

11 नीरज चोपड़ा की नजर गोल्‍डन थ्रो पर,पहले ही प्रयास में झंडा गाड़कर फाइनल में मारी एंट्री

12 दिन के ऊपरी स्तर से 1259 अंक गिरा सेंसेक्स, 166 अंक नीचे 78,593 के स्तर पर बंद,रियल एस्टेट शेयरों में तेजी रही

13 LIVE:बांग्लादेश से भागकर भारत पहुंचीं हसीना,हिंडन एयरबेस पर डोभाल से मुलाकात

14 राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद भंग करने का दिया आदेश,आज से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

15 बांग्लादेश के हालातों पर PM Modi ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग,रक्षा मंत्री राजनाथ,गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

16 हसीना के देश छोड़ते ही जेल से बाहर आईं खालिदा जिया,भारत के साथ है 36 का आंकड़ा

17 बांग्लादेश में हिंसा की भेंट चढ़े हिंदू,कई मंदिरों में आगजनी,भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़

18 पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर जला दिया,सबकुछ तबाह कर गए प्रदर्शनकारी

19राजस्थान:विधानसभा में कांग्रेस MLA और मार्शल के बीच हाथापाई! हरिमोहन शर्मा जमीन पर गिरे,अनिता जाटव की चूड़ियां टूटी

20 पाकिस्तान और चीन जैसे देश चाहते हैं कि…किसे रास नहीं आई भारत-बांग्लादेश की दोस्ती…किसने रची तख्तापलट की साजिश जल्द होगा खुलासा

21 सुलगता बांग्लादेश है भारत के लिए चिंता का सबब,शेख हसीना का विकल्प ढूंढना होगा मुश्किल

22 फिजी की राजधानी सुवा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने किया स्वागत

23 जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर सपा सांसद का ऐतराज,जया बोलीं:आप लोगों ने नया ड्रामा शुरू किया,धनखड़ बोले:आप नाम बदलवा लीजिए

24 अग्निवीरों की शहादत पर कारगिल पैकेज देगी राजस्थान सरकार,पत्नी को 25 लाख नकद,25 बीघा नहरी जमीन,सरकारी नौकरी,माता-पिता को 5 लाख मिलेंगे

25 संसद में उठा खट्‌टर के अविवाहित होने का मामला,जया बच्चन बोलीं: इनके साथ पत्नी का नाम जोड़ो;मनोहर बोले:अगले जन्म तक इंतजार करना होगा

26 बंगाल के मंत्री अखिल गिरी का इस्तीफा,बोले: माफी नहीं मांगूगा,सब लोगों के लिए किया;महिला ऑफिसर से कहा था:डंडे से पीटूंगा

27 सेलेक्ट कमिटी के जरिए वक्फ बोर्ड विधेयक पर सरकार को थामने की होगी विपक्ष की कोशिश, सपा और वामदलों ने किया विरोध का एलान

28 दिल्ली कोचिंग हादसा:सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान,कहा:डेथ चैंबर्स हैं ये कोचिंग संस्थान

29 जयपुर टाइगर फेस्टिवल का अवार्ड समारोह आज,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी मुख्य अतिथि एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर होंगे विशिष्ट अतिथि

30 Paris Olympics: पदक से चूके लक्ष्य सेन, बैडमिंटन पुरुष एकल में ली जी जिया से हारे

31 हिंसा के बाद बांग्लादेश पीएम हसीना का इस्तीफा,देश छोड़ा,हिंडन एयरबेस पर NSA डोभाल से शेख हसीना की मुलाकात,कुछ दिन भारत में ही रुक सकती हैं पूर्व PM

32 शेख हसीना ने 15 साल की सत्ता गंवाई,3 वजहें,आरक्षण पर फैसला,प्रदर्शनकारियों को गद्दार कहा,बंगाल के कसाई से तुलना की…60 दिन की कहानी

33 दो साल,दो देश और दो विद्रोह-कहानी तस्वीरों में,2022 में श्रीलंका में लगे थे गोटा-गो-गामा के नारे,2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना गो बैक की गूंज

34 बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक,एस जयशंकर से अजीत डोभाल तक रहे मौजूद

35 हसीना के देश छोड़ते ही जेल से बाहर आईं चीन समर्थक खालिदा जिया, भारत के साथ है 36 का आंकड़ा

36 आर्टिकल 370 खत्म होने के 5 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी ने किया पोस्ट,कहा:यह भारत के इतिहास में वाटरशेड मोमेंट

37 केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले महीने यानी सितंबर में विधानसभा चुनाव होंगे; उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केंद्र शासित प्रदेश में लोग विकास कार्यों की गति को बनाए रखने और आतंकवाद के खत्मे के लिए भाजपा को वोट दें

38 केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पांच साल पूर्व आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने धारा 370 को रद्द किया था,इससे जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगी है

39 संसद सत्र का 11वां दिन,विपक्ष ने पूछा:सहारा ग्रुप के कितने निवेशकों को पैसा वापस मिला,वित्त मंत्री बोलीं:कोर्ट में जाकर पूछिए

40 ED ने कहा:सिसोदिया के खिलाफ मामला मनगढ़ंत नहीं,शराब नीति घोटाले में उनकी मिलीभगत के हमारे पास सबूत;मनीष 17 महीन से जेल में

Join us on:

Leave a Comment