चोरी के बर्तन के साथ 4 गिरफ्तार,पानी भरे गड्ढे से बर्तन जब्त!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बाढ़ अनुमंडल के बाढ थाना अंतर्गत 3 अगस्त को स्टेशन बाजार स्थित बर्तन दुकान से कांसा पीतल का बर्तन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। दुकानदार द्वारा इसकी लिखित शिकायत बाढ़ थाने को दी गई। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कांड के अनुसंधान हेतु सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर चोरी गए सारे बर्तन को बेढना गांव के पैन से पानी के अंदर रखे बर्तन को बरामद कर लिया गया। वही चोरी में शामिल शातिर चोर गिरधर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोर के गिरोह में तीन नाबालिक थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है, घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बाइट प्रदीप कुमार थाना अध्यक्ष, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment