एनटीपीसी की मनमानी के खिलाफ बल्कर ड्राइवरों ने किया धरना-प्रदर्शन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़: एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाई एश की ढुलाई दनियावां स्थित अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री में करने वाले सीमेंट बल्कर ट्रक ड्राइवरों ने एनटीपीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. ड्राइवरों ने आरोप लगाया की एनटीपीसी के द्वारा चौदह चक्का वाले वाहन में चार मिनट और अठारह या बीस चक्का वाले वाहन को सात मिनट के समय में जितना फ्लाई एश लोड होता है उतना लेकर जाना होता है जिसके कारण कभी ओवर लोडिंग तो कभी कई टन कम फ्लाई एश लोडिंग होता है. जिससे ओवर लोडिंग वाहन को डीटीओ से पकड़ाने का डर बना रहता है. धर्म कांटा के पास न तो ओवर लोडिंग कम कर सकते है और कम लोडिंग वाहन को ले जाकर दुबारा फ्लाई एश लोडिंग भी नही करवा सकते है. एनटीपीसी से कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन उनकी कोई नही सुनता. अपनी मांग को लेकर ड्राइवरों ने धरना दिया. गाड़ियों को एनटीपीसी के पास खड़ा कर दिया लेकिन एसी में बैठे आलाधिकारियों के कानों में जू तक न रेंगी. लेकिन ड्राइवरों ने मांग की कि बिना निर्धारित समय के सीमेंट बल्कर ट्रक लोडिंग हो और ड्राइवरों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एनटीपीसी के फ्लाई एश के अधिकारी के द्वारा वाहन और ड्राइवर को ब्लैकलिस्टेड करने की धमकी दी जाती है और इसी अधिकारी के द्वारा डीटीओ से परेशान करवाया जाता है. इस संदर्भ में जब एनटीपीसी के अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो अधिकारी ने पलड़ा झाड़ लिया और बताया कि हम फ्लाई एश का अन्य कम देखते हैं लेकिन लोडिंग से हमें कोई वास्ता नहीं है.

Byte – ड्राइवर

Join us on:

Leave a Comment