हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत मे

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली तुरकाहा गांव से खजौली थाना पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक का पहचान कन्हौली तुरकाहा गांव का स्वर्गीय कृष्णदेव ठाकुर के पुत्र रौशन कुमार ठाकुर के रुप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक प्रक्रिया में मधुबनी भेज दिया। दर्ज मामले में कहा गया है कि बाइक चोरी के एक मामले में अप्राथमिक अभियुक्त के रुप में युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान युवक की स्वीकारोक्ति व निशानदेही के आधार पर संबंधित थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में थाना क्षेत्र के कन्हौली तुरकाहा गांव स्थित युवक के घर से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद की गई। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया है कि बाइक चोरी के आरोप में पीएसआई जितेश कुमार मिश्र द्वारा पूछताछ हेतु उक्त युवक को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के क्रम में युवक की निशानदेही पर की गई छापेमारी में कन्हौली तुरकाहा गांव स्थित उनके घर से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद की गई। आवश्यक पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment