मधुबनी के विद्यापति स्मारक, बिस्फी का 19.90 करोड़ रुपए से होगा विकास : सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

पटना, 4 अगस्त। बिहार के मधुबनी के विद्यापति स्मारक, बिस्फी का विकास संबंधी योजना की प्रशासनिक स्वीकृति पर समीक्षा हेतु सम्पन्न विभागीय स्थायी वित्त समिति के बैठक में इस योजना को तकनीकी अनुमोदन दे दिया गया।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के निर्देश पर पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा जी एवं आदरणीय विधायक हरिभूषण बचौल जी के आग्रह पर बनने वाले बिस्फी विद्यापति स्मारक बनने में इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पी०पी०आर का निर्माण किया गया है। पी०पी०आर० महाप्रबंधक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के पत्रांक 1787 दिनांक 03.07.2024 से विभाग को प्राप्त हुआ है। प्राक्कलन पर मुख्य अभियंता, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना द्वारा उक्त योजना की प्राक्कलित राशि 19,90,73,000 रुपये की राशि को तकनीकी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजाना के अन्तर्गत कैम्पस का विकास, मेमोरियल भवन, कैफटेरिया, म्यूजियम और पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, पार्किंग बनाया जाएगा। योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। योजना को 24 माह में पूर्ण किये जाने की संभावना है।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बताया कि इस योजना से मधुबनी क्षेत्र का विकास होगा तथा पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

Join us on:

Leave a Comment