दो गुटों के बीच हुई फायरिंग के बीच एक महिला किसान को लगी गोली!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

नालंदा :चंडी थाना क्षेत्र के केशौरा गांव में एक एमएम एमएम महिला को गोली मार कर जख़्मी कर दिया। जख़्मी महिला उमेश बिंद की पत्नी मंगरी देवी है। जख़्मी महिला ने बताया की गांव में दिलीप और चंद्रमणि के बीच मारपीट और गोलीबारी हो रही थी। उसी दौरान मंगरी देवी धान रोप कर अपने घर लौट रही थी।तभी घर के पास ही इनके पैर में गोली मार दिया। जिससे महिला जख़्मी हो गई। मंगरी देवी को इस विवाद से कोई लेना देना नही था। वावजूद इसे टारगेट कर गोली मारी गई।फिलहाल जख़्मी को इलाज के लिए चंडी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वही इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।

बाइट। मंगरी देवी जख्मी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment