रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
एनएच 28 पर ओपी क्षेत्र के पखनाहां स्थित सिंह रामेश्वर एचपी पेट्रोल पंप से शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पिस्टल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने सवा दो लाख रुपये लूट लिए। यह पेट्रोल पंप साहेबगंज के विधायक राजू सिंह का है। सूचना मिलने पर पानापुर ओपी पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे थे। तीनों पिस्टल से लैश थे। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर नोजल मैन समेत पंप सभी कर्मियों को पंप के दफ्तर में बंद कर दिया। इसके बाद पंप के कैश काउंटर व नोजल मैन के पास से कैश छीन लिया। फिर सभी को केबिन में बंदकर कांटी की तरफ भाग निकले। इस दौरान सीसीटीवी का डीबीआर बॉक्स भी बदमाश नोचकर ले गए। बदमाशों के भागने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक व पुलिस को दी।
इधर, विधायक राजू सिंह ने लूट की घटना को लेकर पानापुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस पंप की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।




