:- रवि शंकर शर्मा!
आज रात्रि मरम्मती कार्य को लेकर पूर्णतः बंद रहेगा राजेंद्र सेतु
एंकर – मरम्मती कार्य को लेकर आज रात दस बजे से कल सुबह 6 बजे तक राजेंद्र सेतु पूर्णतः बंद रहेगा, इस दौरान किसी भी वाहन के आवाजाही पर रोक रहेगी,
उल्लेखनीय है की राजेंद्र सेतु में मरम्मती कार्य जारी है, जिसके तहत पिछले कई महिनों से वनवे परिचालन कराया जा रहा है, जिस दिन ढलाई कार्य किया जाता है उस दिन सेतु के सड़क मार्ग का परिचालन पूर्णतः ठप कर दिया जाता है, ताकी ठलाई के दौरान कोई बाधा ना हो और कंक्रीट ठीक तरीके से अपनी जगह पकड़ सके, आज स्पेन नंबर 4 में 123 मीटर की ढलाई होनी है अतः किसी भी वाहन को आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी, राजेंद्र सेतु से होकर आज रात यात्रा करने वाले लोगों से निर्माण व मरम्मत कार्य में लगी कंपनी एसपी सिंघला ने वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है, क्यूंकि सेतु से कल सुबह 6 बजे के बाद ही आवागमन संभव हो पाएगा! इस आशय की जानकारी, एसपी सिंघला के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता ने दी है!
Byte – अरुण कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, एसपी सिंघला




