रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा।
भतीजा ने कुदाल से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित ने खुद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव से जुड़ा है। भूमि विवाद घटना की वजह बताई जा रही है। घटना 28 जुलाई को हुई।
बताया जाता है कि चैनपुरा गांव के बाल्मिकी सिंह का अपने ही भाई परशुराम सिंह के परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। 28 जुलाई को दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। इस क्रम में परशुराम सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह ने बाल्मिकी सिंह पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में घायल बाल्मिकी सिंह को परिजन इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले गए थे। सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
इलाज के क्रम में बाल्मिकी सिंह की मौत हो गई।
घटना के बावत परिजनों के फर्दबयान के आधार पर 30 जुलाई को वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई । प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित प्रवीण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस दविश के बीच आरोपित ने 1 जुलाई को थाने में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एसपी अंब्रिश राहुल ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया है कि पुलिस दबिश के कारण आरोपित ने प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने यह स्वीकार किया है कि घर की जमीनी विवाद को लेकर उसने कुदाल से चाचा पर हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई।फिलहाल वारिसलीगंज थाना कांड में हत्या आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि इन दिनों जमीनी विवाद इस कदर विकराल होते जा रहा है की थोड़ा थोड़ा जमीन को लेकर एक दूसरे खून के प्यासी हो जाते है,जबकि सरकार में इस जमीन विवाद को मिटाने के लिए थाने स्तर पर जनता दरबार लगा कर छोटे छोटे विवाद को मिटाने की प्रयास कर रही है,लेकिन विवाद खत्म होने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है।जमीन विवाद पर शासन प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है।




