रिपोर्ट- अमित कुमार!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में समाज कल्याण विभाग में लगभग 5 साल पहले संविदा पर प्रखंड परियोजना सहायक की बहाली किया था लेकिन 3 साल काम करने के बाद एकाएक उसे विरमित कर दिया गया. इसमें पूरे बिहार के प्रखंड कार्यालयों में प्रखंड परियोजना सहायक को रखा गया था जिसमें कुल 425 सहायक बहाल हुए थे. अब यह सभी सहायक बेरोजगार हो चुके हैं और अपनी नौकरी वापस लेने के लिए लगातार हंगामा कर हैं .आज भी अपनी मांगों को लेकर काफी संख्या में प्रखंड परीयोजना सहायक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी से मिलने के लिए हंगामा करने लगे. हालांकि मंत्री जी ने एक दो व्यक्ति को बुलाकर उनकी बात को सुना.
विरमित कर्मियों का कहना है कि हम लोग अच्छे ढंग से कम कर रहे थे अचानक विभाग की ओर से लेटर देकर हमें वीर्मित कर दिया गया .पिछले लगभग 2 वर्षों से हम लोग बेरोजगार हो चुके हैं. पिछले वर्ष भी हम लोग मंत्री जी से मिले थे उस वक्त भी मंत्री मदन सहनी जी ही थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि हम आप लोग की बात केंद्र में रखेंगे. अब तो केंद्र सरकार भी इनकी है लेकिन हम लोग की एक ही मांग है कि हम लोग को फिर से बहाल किया जाए.
बाइट




