:- न्यूज़ डेस्क!
रहूई प्रखंड के अंबा पंचायत में डायरिया का प्रकोप।कई घरों में फैला डायरिया।एक बच्चे की हुई मौत।स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप।कराया गया इलाके में छिड़काव।
: मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों के ऊपर दिख रहा है। इन दिनों नालंदा जिले के कई प्रखंड डायरिया की चपेट में आ गए हैं। रहूई प्रखंड अम्बा शामावाद धोबी टोला हवनपुरा बरांदी कई गांव डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। अम्बा पंचायत के महादलित टोला में एक बच्चे और हवनपुरा गांव में भी एक की मौत हो चुकी है। हालांकि लगातार फैलते डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हवनपुरा अंबा पंचायत के महादलित टोलों में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निरीक्षण भी किया एवं लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक भी किया। डायरिया से ग्रसित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गंदा पानी और गंदगी के कारण लोगों में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।अभी भी डायरिया से कई ऐसे मरीज हैं। जिनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। वही ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। सबसे बड़ी बात क्या है कि डायरिया के बढ़ते के प्रकोप के बीच भाजपा विधायक डॉ सुनील भी अपने क्षेत्र से गायब हैं।
बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।स्थानीय ग्रामीण
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




