पुलिस ने की सत्तू विक्रेता की पीटाई, आक्रोशित लोगों का जमकर हंगामा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

लोगों का कहना है ये पुलिस नहीं वर्दी वाला गुंडा है, तभी तो 112 पुलिस वाहन का चालक सतु बेचने वाले को बेरहमी से पीटता है।
मामला मधुबनी जिले के हरलाखी
थाना पुलिस से संबंधित है। थाना पुलिस की डायल 112 वाहन के चालक ने एक सत्तू बेचने वाले को बेवजह बेरहमी से पीट पीट कर जख्मी कर दिया। सत्तू विक्रेता की पिटाई होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दबंगई देख लोगों में आक्रोश भरकने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर काफी देर तक बवाल काटा। जख्मी सत्तू विक्रेता का पहचान सहरसा जिला का अमित कुमार के रूप में किया गया है। जो किराए के मकान लेकर वर्षों से यहां रहा करता है और सत्तू बेचने का काम करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 112 की पुलिस उमगांव सीएचसी में एक जख्मी को छोड़ कर लौट रही थी इसी दौरान बाजार चौक पर तेजी से बाइक लेकर जा रहे सत्तू बेचने वाले पर पुलिस को संदेह हुई और डायल 112 वाहन के चालक बाइक का पीछा करना शुरू किया। महज कुछ ही दूरी पर विजय मार्शल का मकान है। जहां सत्तू बेचने वाला यूवक परिवार के साथ किराए पर रहा करता है। पहूंच कर मकान के सामने जैसे ही बाइक को खड़ा किया हरलाखी थाना डायल 112 के चालक के साथ अन्य पुलिस वहां पहुंच गया और बिना कुछ पूछे पुलिस ने युवक का बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों ने आनन फानन में जख्मी को उठा कर नजदीक के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गया। वही बार बार पुलिस की दबंगई को देख देख कर आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर बबाल काटना शुरू कर दिया। इस बात की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी मौके पर पहुंची कल मामला को रफा-दफा करने के प्रयास में लग गए। थाना अध्यक्ष द्वारा जख्मी को ईलाज का पैसा दिलाने व दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनें के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। विदित हो कि डायल 112 के चालक का दबंगई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पूर्व भी बेवजह मारपीट करने का कई आरोप हरलाखी थाना पुलिस पर लगता रहा है।

Join us on:

Leave a Comment