रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर ब्रिज के पास मिली है। पकड़ा गया युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव का पुत्र राज किशोर कुमार (25) है। उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव एवं 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपों से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव लेकर एक व्यक्ति जा रहा है।इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था। वह पिछले तीन-चार दिन से गांव में ही रह रहा था। एसपी मनीष ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। जांच और पूछताछ की जा रही है। उसके सेना में रहने की जानकारी मिली है।
बाइट- मनीष, एसपी बेगूसराय




