देवेश चंद्र ठाकुर सरासर गलत बोल रहे हैँ, वे निर्दलीय नहीं, एनडीए कार्यकर्ताओ ने बनाया सांसद – आरसीपी सिंह!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के उस ब्यान का खंडन किया है जिसमें श्री ठाकुर ने कहा है कि मैं अपने बलबूते सांसद बना हूं मुझे जदयु और आर बीजेपी का वोट नहीं मिला है ‌आरसीपी सिंह ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर का यह कहना सरासर गलत है। बगैर किसी दल के टिकट पर दल का समर्थन लेकर संसद बन जाय यह तो संभव नहीं है ‌उन्होंने कहा है कि इस प्रकार के बात का मैं समर्थन नहीं करता हूं ।आरसीपी सिंह ने नया दल बनाने के सवाल के जवाब में साफ कहा की फिलहाल भाजपा में है और आगे भी रहेंगे। किसी नए दल के गठन का कोई औचित्य नहीं है। यह सब खबर बे बुनियाद है। उन्होंने बिहार में बढ़ते क्राइम के संबंध में पूछे गए सवाल पर साफ तौर पर कहा कि 2005 के पूर्व बिहार की क्या हालत थी सब लोग जानते हैं। जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सत्ता संभाली है तब से अपराध का ग्राफ गिरा है पहले जातीय उन्माद होता था जातीय नरसंहार कराई जाती थी। अब इन सबों पर रोक लग गई है। जहानाबाद में ही कई जातीय नरसंहार हुए लेकिन जब से 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली है तब से इस पर ब्रेक लगी है। हां यह बात जरूर है कि 2005 से 2010 का शासन काल अच्छा रहा था उस समय स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सजा दी जाती थी उसी के तर्ज पर आज भी काम करने की आवश्यकता है। फिलहाल क्राइम का कैटिगिरिया अलग-अलग होती है लेकिन जब अपराध होती है तो उसका उद्वेदन भी करने के लिए पुलिस तत्पर रहती है ।आरसीपी सिंह जहानाबाद जिला मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया ।

बाइट आरसीपी सिंह भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment