आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, तीन महिलाएं, दो पुरुष की घटना स्थल पर मौत, 5 घायल।

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

बिहार के गया में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, तीन महिलाएं, दो पुरुष की घटना स्थल पर मौत, 5,घायल।

गया जिला के बेला गंज स्थित पनारी गांव में दोपहर बाद में आई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। लेकिन बारिश के साथ आई आकाशीय आफत में पांच लोगों ने अपनी जान गवां दी। आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला, तीन पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गया जिला के बेला स्थित पनारी गांव में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे तभी 10 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच की मौत हुई जिसमे एक पति पत्नी भी है जबकि 5 अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए है जिसमे दो की हालत गंभीर बताई गई है जिसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है वही दो लोगो की इलायज स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में चल रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने गया के बेला स्थित पनारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगतों के परिजनों को राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस आपदा में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

बाइट , स्थानीय ग्रामीण
बाइट , सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद यूथ नेता विश्वनाथ यादव।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment