जानवर को भी नहीं बक्शा : तीन दरिंदों ने किया बकरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

तीन दरिंदों ने किया बकरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म; वैशाली में सुनसान स्थान पर ले गया था,एक को रंगे हाथों पकड़ा,खून से लथपथ बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे थे ग्रामीण

वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र में तीन मनचले युवकों द्वारा बकरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालाकि इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गए और एक आरोपी को ग्रामिणो ने पकड़ लिया जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब हो गया। इधर घटना इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पहुंचे पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गई जिससे पूछताछ की जा रही है।

बताया गया है कि कदम चौक के समीप दो से तीन मनचले युवकों ने नशे की हालत में एक बकरी को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। इस घटना में खून से लतपथ बकरी को चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तभी दो युवक भाग निकला जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर लिया और कुर्सी में बांध दिया।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने आरोपी युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई।

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया की घटना की सूचना मिली है लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment