:- रवि शंकर अमित!
पटना – बिहार में शराब बंदी वाले इलाके में लक्जरी कार से ना सिर्फ विदेशी बल्कि अब देसी शराब की भी तस्करी हो रही है। घोसवरी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान देसी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। घोसवरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दो बोरी में देसी शराब बरामद की गयी है। इस दौरान मोकामा थानाक्षेत्र के मोर गांव निवासी तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देसी शराब दूसरे जिले से लाकर डिलीवरी के पटना जिले में पहुंचाई जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने तस्करों की दबोच लिया ।उल्लेखनीय है की घोसवरी पुलिस शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है जिससे शराब तस्कर नये नये हाथकंडे अपना रहे हैँ!
बाइट-अजीत कुमार टिंकू,थानाध्यक्ष।




