कांग्रेस द्वारा विशेष राज्य का दर्जा एवं युवाओं पर दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जिला कांग्रेस द्वारा विशेष राज्य का दर्जा एवं युवाओं पर दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन

मधुबनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने एवं युवाओं पर बिहार सरकार के प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दमनात्मक करवाई के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालकर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा नीतीश सरकार अपने ही बिहार को विशेष राज्य के वादे से मुकरकर बिहार की जनता से छलावा किया है। उनसे ऐसे व्यवहार की अपेक्षा लोगों को नहीं थी। उनके शासन में जिस प्रकार से अपराध ,हत्या का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है लोगों में चिंता व्याप्त है। किसानों को उनके उत्पाद पर बिना उचित मूल्य दिए, बिना गरीबों को उच्च गुणवत्ता शिक्षा दिए, बिना विकसित राष्ट्र का सपना झूठ का पुलिंदा है। प्रतिरोध मार्च एवं प्रदर्शन में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, मोहम्मद हाशिम,रणधीर सेन,सुरेंद्र महतो,रमण झा ,मोहम्मद साबिर,अकिल अंजुम, आलोक झा,मुकेश झा,नित्यानंद झा,अजय प्रसाद,बैजू यादव, बीरेंद्र झा, नवेंद्र झा,नवल किशोर झा,अविनाश झा,संजय कुमार झा,मुरारी ठाकुर,धनुष लाल महतो,रमन जी झा विनय झा सुभाष कुमार राउत, विनय झा के साथ ही दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment