आज पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का खस्ता हाल हो गया है-प्रेमचंद्र मिश्रा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सह बिहार विधान परिषद के पुर्व सदस्य ने बिहार सरकार पर जम कर साधा निशाना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का खस्ता हाल हो गया है। मधुबनी से लेकर पटना तक आम नागरिक सुरक्षित नहीं है। हमारे महागठबंधन के साथी वी आई पी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा कर रहा है। मधुबनी के बेनीपट्टी झंझारपुर शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रही हत्या पर उन्होंने चिंता प्रकट किया तथा सरकार से मांग किया की अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस निर्णय लिया जाए। विपक्ष सरकार को रचनात्मक सहयोग करने के लिए तैयार है। मधुबनी में उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से तालाबों को भरकर बेचा जा रहा है वह भविष्य के लिए भयावह स्थिति को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने जल नल योजना पर भी कई प्रश्न उठाए विगत 6 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान मधुबनी के लिए 10 करोड़ से ऊपर की योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 11 प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी सड़क, तालाब में घाट, सड़क का निर्माण, सामुदायिक भवन, चापाकल अधिष्ठापन सहित कई विकास के कार्य किए गए। वही इन सभी कार्यों में से एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य रहिका चौक पर स्थित महाकवि विद्यापति के टावर के निर्माण एवं सौंदर्य करण अतुलनीय है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की मधुबनी जिला में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मधुबनी सहित जिले के अगल-बगल की क्षेत्र में भी अपने महा गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, बिहार किसान कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कुमार, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, मीना देवी कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार झा, रमण झा, विनय झा, उदय चंद्र झा ललन, विवेकानंद झा, अब्दुल हाशिम, रणधीर सिंह, नित्यानंद झा, आनंद झा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार, विनय कुमार झा, अखिल अंजुम, अख्तर हुसैन अंसारी, आलोक झा, राजकमल सिंह, सुरेंद्र महतो, प्रफुल्ल चंद्र झा, विदेश चौधरी, सुनील कुमार झा ,राजीव शेखर झा, धनेश्वर ठाकुर, टेकनाथ पाठक, सुरेश चंद्र मनु, अनिल कुमार झा, मुकेश कुमार झा पप्पू, भास्कर चौधरी, अंकित कुमार झा, मुकेश कुमार झा, विनोद झा, सत्येंद्र पासवान, राजेंद्र यादव,सरदार झा, शशिधर झा, अजय प्रसाद, कांटीयर झा, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment