रिपोर्ट अनमोल कुमार!
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कायम करने पर बड़े जनान्दोलन का सामना करना पड़ेगा
शनिवार को
श्रमकल्याण मैदान से प्रतिरोध मार्च निकलकर हॉस्पीटल मोड़ पर विरोध सभा किया गया । सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिलासचिव सुरेन्द्र राम ने कहा कि अपराधियों को किसी तरह का भय और लिहाज़ नहीं रह गया है. वे खुल कर खेल रहे हैं ज्यादातर मामलों में पुलिस की अपराधियों से मिलीभगत है . सरकार अपराधों पर कारगर नियंत्रण कायम करने में नाकाम रही है .आगे बड़े जनांदोलन की श्रृंखला खड़ी की जाएगी .
सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के बिहारशरीफ प्रभारी पाल बिहारी लाल ने किया.
VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारों को स्पीडी ट्रायल कर कड़ी सजा देने की मांग की गई, वेन थाना कांड संख्या-68/24 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं जफरा के महादलित परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की गई . रामजीबिन्द के सत्ता संरक्षित हत्यारों चिकसौरा थाना कांड संख्या-80/24 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की पुरजोर मांग की गई . बढ़ रहे अपराधों के लिए स्थानीय थानेदारों को जिम्मेवार बनाने की मांग की गई .
अन्य वक्ता थे – इंसाफ मंच के जिला सचिव सरफराज अहमद खान अधिवक्ता, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष मुनीलाल यादव, माले नेता सुनील कुमार, प्रमोद यादव, महेन्द्र प्रसाद, रामाधीन केवट, चुन्नु चन्द्रवंशी, अनिल पटेल, रामप्रीत केवट, गिरिजा देवी, किशोर साव, मकसूदन शर्मा, नसीरुद्दीन, रेणुदेवी, सुगिया देवी, RYA के जिलाध्यक्ष वीरेश कुमार, शिवशंकर प्रसाद, बखोरी प्रसाद आदि शामिल थे .




